डेटा डैड · DATA DAD ₹299 · लीजिए
वॉटरकलर पेंटिंग: चटाई पर पापा, मम्मी और बेबी, पीछे ग्रोथ चार्ट जैसी बढ़ती पट्टियाँ
स्मार्ट बेबी प्लान · 0–12 महीने

बेबी का पहला साल, महीना-दर-महीना। डेटा के साथ।

हर महीने: क्या नॉर्मल है, रोज़ 5 मिनट क्या खेलें, क्या बोलें, और डॉक्टर को कब दिखाएँ। एक पापा ने बनाया है, जो डेटा एनालिस्ट भी है।

65 पन्ने36 ब्रेन गेम्सWHO · CDC · AAP · IAP के सोर्सहिंदी + इंग्लिश
₹299
  • हिंदी और इंग्लिश, दोनों किताबें
  • 3 फ़्री बोनस: फ़्रिज चार्ट + ट्रैकर, "डॉक्टर कब?" वॉलपेपर, पहले साल का सर्टिफ़िकेट
  • फ़ोन पर पढ़िए, या प्रिंट कीजिए
  • 7 दिन में पसंद न आए तो पूरा पैसा वापस

कोई नकली टाइमर नहीं, कोई नकली डिस्काउंट नहीं। बस डेटा।

आपका बेबी कब चलेगा? पहले रेंज देखिए।

WHO ने 5 देशों के बेबीज़ को फ़ॉलो किया, जिनमें भारत भी था। हर पट्टी एक "नॉर्मल विंडो" है: 100 में से 98 हेल्दी बेबीज़ ने ये स्किल इसी के अंदर सीखी। अपने बेबी का महीना चुनिए।

6 महीने

बेबी समय से पहले हुआ? लगभग 2 साल तक ड्यू डेट से महीने गिनिए।

पट्टी की शुरुआत में हो या आख़िर में, दोनों नॉर्मल हैं। पट्टी ख़त्म हो जाए और स्किल न आए, या पहले ही चिंता हो, तो डॉक्टर से बात कीजिए। सोर्स: WHO Motor Development Study, 2006।

किताब के अंदर क्या है

हर महीने के 4 पन्ने, एक ही पैटर्न में। अपने बेबी का महीना खोलिए, और 5 मिनट में आज का प्लान तैयार।

क्या नॉर्मल है

हर महीने की माइलस्टोन लिस्ट, CDC 2022 चेकलिस्ट से: जो 4 में से 3 बेबीज़ उस उम्र तक करने लगते हैं।

36 ब्रेन गेम्स

हर महीने 3 खेल, 5 मिनट, घर की चीज़ों से: कटोरी, दुपट्टा, आईना।

आज ये बोलिए

हिंदी + इंग्लिश लाइनें, ताकि बेबी दोनों भाषाएँ सुने।

डॉक्टर कब?

हर महीने का "तुरंत जाइए" और "जल्दी बात कीजिए" बॉक्स, साथ में पूरा रेड-फ़्लैग पन्ना।

ट्रैकर + फ़्रिज चार्ट

हर डॉक्टर विज़िट पर साथ ले जाइए। फ़्रिज चार्ट पर पूरे साल के 36 खेल।

दादी vs डेटा

9 नुस्ख़े, प्यार से अपडेट: काजल, घुट्टी, वॉकर, राई का तकिया और भी।

असली पन्ने देखिए

पन्ने पर टैप करके बड़ा करके पढ़िए

हिंदी एडिशन का कवर
हिंदी एडिशन का कवर
महीना 4 का पहला पन्ना
महीना 4: क्या नॉर्मल है
महीना 4 के ब्रेन गेम्स का पन्ना
ब्रेन गेम्स + 4 हफ़्ते का टिक ग्रिड
पूरे साल का चार्ट
WHO का पूरे साल का चार्ट (इंग्लिश एडिशन)
नुस्ख़े vs डेटा का पन्ना
दादी के नुस्ख़े vs डेटा
फ़्रिज चार्ट का पन्ना
फ़्रिज चार्ट
डॉक्टर कब दिखाएँ का पन्ना
डॉक्टर कब दिखाएँ (इंग्लिश एडिशन)
इंग्लिश एडिशन का कवर
इंग्लिश एडिशन का कवर

12 महीने, 12 चैप्टर

दादी का प्यार सच्चा है। बस तरीक़ा अपडेट कीजिए।

किताब के 9 मिथ्स में से 3 यहाँ फ़्री:

मिथ
आँखों में काजल या सुरमा
डेटा क्या कहता है
कुछ काजल और सुरमे में लेड (सीसा) होता है, जो नुक़सान करता है। आँखों में मत लगाइए। परंपरा निभानी हो तो लेड-फ़्री काजल से कान के पीछे छोटा-सा टीका।
मिथ
वॉकर से जल्दी चलना सीखेगा
डेटा क्या कहता है
वॉकर से गिरने और चोट का ख़तरा है, और ये जल्दी चलना नहीं सिखाते। ज़मीन पर खेल और हाथ पकड़कर चलना काफ़ी है।
मिथ
ज़्यादा गोदी से आदत बिगड़ेगी
डेटा क्या कहता है
छोटे बेबी को गोदी में संभालने से आदत नहीं बिगड़ती। जल्दी और प्यार से जवाब देने से भरोसा बनता है।

बाक़ी 6 (घुट्टी, गर्मी में पानी, कान-नाक में तेल, "लड़का है, देर से बोलेगा", राई का तकिया, दाँत और बुख़ार) किताब में।

वॉटरकलर: गोद में बेबी लिए पापा नोटबुक में बढ़ता बार चार्ट बना रहे हैं, पीछे मम्मी मुस्कुरा रही हैं

डेटा डैड कौन है?

मैं एक पापा हूँ, और डेटा एनालिस्ट भी। जब हमारा बेबी आया, सबके पास सलाह थी: रिश्तेदार, WhatsApp ग्रुप, "शर्मा जी का बेबी"। मुझे चाहिए था एक प्लान: इस महीने क्या नॉर्मल है, रोज़ 5 मिनट क्या करें, और डॉक्टर को कब दिखाएँ।

मैं दस साल से ज़्यादा से डेटा पढ़ने का काम कर रहा हूँ, जिसमें बहुत सारा हेल्थकेयर में है। अपनी बेटी के लिए मैंने बेबी रिसर्च भी वैसे ही पढ़ी, और उसे भारतीय घर के आसान स्टेप्स में बदला।

Instagram पर फ़ॉलो कीजिए

किताब के साथ फ़्री

दोनों एडिशन

हिंदी (देवनागरी) और इंग्लिश। पापा इंग्लिश में पढ़ें, दादी हिंदी में।

फ़्रिज चार्ट + ट्रैकर

किताब के आख़िर में, A4 पर प्रिंट करने लायक़। डॉक्टर विज़िट पर साथ ले जाइए।

"डॉक्टर कब?" वॉलपेपर

फ़ोन की लॉक स्क्रीन पर रेड फ़्लैग, 108 और 112 के साथ।

पहला साल पूरा!

पहले बर्थडे के लिए प्रिंट करने लायक़ सर्टिफ़िकेट।

पूरा प्लान, एक बार ₹299

पेमेंट के तुरंत बाद डाउनलोड लिंक। UPI, कार्ड या नेटबैंकिंग।

₹299

हिंदी + इंग्लिश · हर किताब 65 पन्ने · 3 बोनस किताब के अंदर ही

सुरक्षित पेमेंट (Topmate)। पेमेंट के तुरंत बाद डाउनलोड।

✓ UPI · कार्ड · नेटबैंकिंग✓ तुरंत डाउनलोड + ईमेल✓ 7 दिन रिफ़ंड

कैसे लें? 3 आसान स्टेप

  1. 1
    "अभी लीजिए" दबाइए

    नाम, ईमेल और फ़ोन नंबर भरिए। ईमेल ध्यान से लिखिए, किताब उसी पर भी आएगी।

  2. 2
    "Confirm & Pay" दबाकर ₹299 दीजिए

    Google Pay, PhonePe, Paytm (UPI), कार्ड या नेटबैंकिंग, जो आसान लगे।

  3. 3
    "HINDI kitab" के आगे Download दबाइए

    किताब फ़ोन की Files / Downloads में आ जाएगी। सारे बोनस इसी एक किताब के आख़िर में हैं।

पेमेंट पेज इंग्लिश में है: Name = नाम · Email = ईमेल · Phone number = फ़ोन · Confirm & Pay = पेमेंट करें। बाक़ी कोई डिब्बा टिक करना ज़रूरी नहीं।

पेमेंट के बाद अटक गए? घबराइए नहीं, पैसा सुरक्षित है। यहाँ मदद देखिए।

7 दिन में रिफ़ंड: फ़ाइल न खुले या पसंद न आए, तो 7 दिन के अंदर DM कीजिए, पूरा पैसा वापस।

सवाल

मेरा बेबी 7 महीने का है। काम की है?

हाँ। महीना 7 से 12, पूरे साल का ट्रैकर और डॉक्टर लिस्ट अभी आपके आगे हैं। पिछले महीनों के खेल भी अभी काम आते हैं।

हिंदी में है?

हाँ। दो किताबें मिलती हैं: हिंदी (देवनागरी) और इंग्लिश, ₹299 में दोनों। बस अपनी भाषा वाली एक फ़ाइल डाउनलोड कीजिए, बोनस उसी में हैं।

फ़ोन पर पढ़ सकते हैं?

हाँ, PDF फ़ोन पर खुलती है। फ़्रिज चार्ट और ट्रैकर प्रिंट भी कर सकते हैं।

क्या ये डॉक्टर की जगह है?

नहीं। ये खेल, प्लानिंग और समझ के लिए है। हर पन्ने पर लिखा है: डॉक्टर से पूछिए। कोई दवा की डोज़ या डायग्नोसिस नहीं।

ख़रीदने के बाद किताब कैसे मिलेगी?

पेमेंट होते ही एक पेज खुलेगा। वहाँ "HINDI kitab" के आगे Download दबाइए। किताब फ़ोन की Files / Downloads में आ जाएगी। यही किताब आपके ईमेल में भी आती है (Topmate का ईमेल "Your digital product is ready")। उसमें "Access" दबाइए।

डाउनलोड नहीं हो रहा / किताब नहीं मिली?

घबराइए नहीं, किताब आपके ईमेल में सुरक्षित है। आसान स्टेप यहाँ हैं: मदद पेज। फिर भी अटकें तो Instagram पर @its.datadad को DM कीजिए, अपना ईमेल लिखकर। हम ख़ुद किताब भेज देंगे।

रिफ़ंड?

7 दिन के अंदर DM कीजिए, बिना सवाल पूरा पैसा वापस।

एक ज़रूरी बात

ये मेडिकल सलाह नहीं है। हर बेबी अपनी रफ़्तार से बढ़ता है। तुरंत डॉक्टर या हॉस्पिटल जाइए अगर: 3 महीने से छोटे बेबी को 38°C या ज़्यादा बुख़ार, साँस में तकलीफ़, होंठ नीले, दौरा, या बेबी जाग नहीं रहा। एम्बुलेंस 108 · इमरजेंसी 112।

सोर्स

CDC "Learn the Signs. Act Early." (2022) · WHO Motor Development Study (2006) · WHO infant feeding guidance (2023) · American Academy of Pediatrics (safe sleep 2022, fever, teething) · Indian Academy of Pediatrics (immunization) · Harvard Center on the Developing Child · AASM sleep guidance।

₹299 हिंदी + इंग्लिश
अभी लीजिए